विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बाजार स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लूट के प्रयास को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने कड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र प्रेषित कर घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
▪️ दिनदहाड़े वारदात से बढ़ी चिंता
राजेश यादव ने कहा कि तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश कर हथियारों के बल पर लूट का प्रयास करना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। यह घटना व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।
▪️ साहस से टली बड़ी घटना
उन्होंने दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल के साहस, सूझबूझ और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी के कारण एक बड़ी आपराधिक घटना होने से बच गई। ऐसे समय में संयम और हिम्मत का परिचय देना प्रशंसनीय है।
▪️ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
यादव ने प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
राजेश यादव का संदेश :
"व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई से ही समाज में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा का वातावरण मजबूत होगा।"
0 Comments