सुघर गांव दैनिक के 14 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न,पत्रकारों, समाज सेवियों एवं महिला जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

सुघर गांव दैनिक के 14 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न,पत्रकारों, समाज सेवियों एवं महिला जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
आरंग विधानसभा क्षेत्र में प्रथम बार हुआ प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का सफल कार्यक्रम आयोजन
रायपुर (सुघर गांव)। 28 जुलाई 2026,
सुघर गांव दैनिक समाचार पत्र के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद आरंग के सद्भावना भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद 14 वें स्थापना दिवस का केक काटकर उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों का स्वागत किया गया। समारोह में पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा और वर्तमान चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा हुई।
    मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथि
श्रवण कुमार संपादक, सुघर गांव दैनिक (आयोजक),
प्रमोद कुमार बंजारे प्रदेशाध्यक्ष सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़,श्रीमती रजनी मानिकपुरी सचिव प्रखर पत्रकार संघ बिलासपुर संभाग,
          मंच संचालन
मोतीलाल बंजारे जिला ब्यूरो, बलौदाबाजार (सुघर गांव) एवं संपादक MASB न्यूज द्वारा कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक मंच संचालन किया गया।
        इन वक्ताओं ने रखे विचार
श्रवण कुमार ने सुघर गांव दैनिक की 14 वर्षों की उपलब्धियों एवं पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। श्रीमती रजनी मानिकपुरी ने महिला पत्रकारों की भूमिका,संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के अधिकारों पर विस्तृत रूप से की संबोधन। प्रमोद कुमार बंजारे ने पत्रकार एकता, संगठन और सम्मान की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। सूरज कुमार बंजारे ने आरंग क्षेत्र की पत्रकारिता गतिविधियों एवं पत्रकार हितों पर विस्तार से जानकारी दी।
        सम्मानित पत्रकारों के नाम
जिला रायपुर (आरंग) सूरज कुमार बंजारे, झाला राम भारती,सुकदेव प्रसाद बंजारे।
 जिला बलौदाबाजार - मोतीलाल बंजारे,तोषण प्रसाद चौबे,टेक राम कोसले, तेजस्विनी नाथ सोनी।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ - सूरज प्रसाद साहू, सुंदर लाल लहरे।
जिला महासमुंद - शंकर लहरे,सुनील कुमार,लोकनाथ खूंटे,कुंजराम यादव।
 जिला कोरबा - प्रमोद कुमार बंजारे,जावेद अली आजाद,विष्णु कुमार यादव,दीपेश कुमार बघेल,संतोष कुमार।
 जिला जांजगीर-चांपा - श्रीमती रजनी मानिकपुरी, राकेश कुमार कुर्रे, कमलेश जांगड़े,सुरेंद्र लहरे,दीपक कुमार यादव, केदारनाथ बरेठ,शैलेन्द्र बंजारे, अमन कुमार सोनी।
 जिला बिलासपुर - विश्वनाथ शर्मा,अखिलेश सिंह,महेश सोनी,लक्ष्मी कुमार कांत,सुभाष टंडन।
  जिला मुंगेली - अनिल कुमार बघेल,पीताम्बर खांडे,अरविंद कुमार बंजारा,मनीष कुमार बघेल।
 जिला बेमेतरा - विजय कुमार देशलहरे,जगदीश कुमार घृतलहरे,डोमन कुमार बंजारे, टोपूचंद गोयल,प्रांशु शर्मा।
  जिला सक्ती - डॉ.भूपेंद्र कुमार लहरे,रामचरण दिव्य।
जिला कोरिया - शैलेश कुमार गुप्ता,
दुर्ग- पुनीत घृतलहरे,
विशेष सम्मान - असकरन दास जोगी  संपादक सतगुरू कैलेंडर छत्तीसगढ़ एवं वरिष्ठ साहित्यकार- समाजसेवी।
नारी शक्ति सम्मान सम्मानित महिला जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी
श्रीमती प्रेमीन बाई बर्मन अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत आरंग,श्रीमती तिलेश्वरी नारंग अध्यक्षआदर्श महिला स्व सहायता समूह ग्राम अछोली,श्रीमती मीना बाई जांगड़े सरपंच, ग्राम पंचायत नारा, श्रीमती संतोषी नंदराज साहू सरपंच ग्राम पंचायत सोनपैरी,श्रीमती फातिमा फरीद कुरैशी  सरपंच ग्राम पंचायत पचेड़ा,
श्रीमती ज्योति प्रदीप कुमार जोशी सरपंच ग्राम पंचायत अकोलीखुर्द,श्रीमती लिलेश्वर ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत बाना,श्रीमती त्रिवेणी रूपेंद्र कुमार वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कठिया, श्रीमती रामकुंवर मनमोहन कोठारी  सरपंच ग्राम पंचायत भैंसा, श्रीमती संगीता संजय टंडन सरपंच ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी,श्रीमती वेदवती भीखम रात्रे पूर्व सरपंच रानीसागर जनपद पंचायत आरंग, श्रीमती प्रेमन रात्रे  सरपंच ग्राम पंचायत धीवरा जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा, श्रीमती शकुंतला गायकवाड़ पूर्व सरपंच जमराव जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती आसमति सोनकेवरे अध्यक्ष छाया चेतना संघ महिला स्व सहायता समूह सुंदरावन (पलारी),श्रीमती कमल सोनवानी अध्यक्ष स्वच्छता अभियान महिला स्व सहायता समूह ग्राम खम्हरिया (लवन)।
समाज सेवी सम्मान,सम्मानित समाज सेवी 
जगमोहन बंजारे (रीवा), राजेंद्र कुमार टंडन सरपंच ग्राम पंचायत खौली,द्वारिका प्रसाद नारंग अछोली,मनमोहन कुमार कोठारी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत भैंसा, संतराम सतनामी ग्राम खपरी (आरंग), गेंदलाल देशलहरा जोरा (रायपुर),मेहतर कुर्रे फरहदा (खरोरा),संत रामदास लहरे ग्राम कनकपुर (बम्हनीडीह), जिला जांजगीर-चांपा, भागीरथी टंडन अध्यक्ष सतगुरू पंथ समाज सेवा समिति रायपुर बिलासपुर संभाग, पीताम्बर लहरे ग्राम पिपरा (नवागढ़) जिला जांजगीर-चांपा सहित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों,महिला जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। 
तेज बारिश के बावजूद प्रदेश भर से अधिक संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।

Post a Comment

0 Comments