विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार कार्यक्रम से पहले कोरबा की राजनीति उस समय गरमा गई, जब एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह राठौर को पुलिस द्वारा कथित रूप से होम अरेस्ट कर कुसमुंडा थाना में कई घंटों तक बैठाए जाने की खबर सामने आई। सूत्रों के अनुसार प्रशासन को कार्यक्रम के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन की आशंका थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
मनमोहन राठौर लंबे समय से छात्र, बेरोजगार और आम जनता के मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। कभी धरना प्रदर्शन तो कभी जनआंदोलन के माध्यम से वे लगातार प्रशासन और सरकार तक समस्याएं पहुंचाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को विभिन्न जनसमस्याओं व अधूरे कार्यों को लेकर पत्र भी भेजा था।प्रमुख बिंदुसुशासन तिहार से पहले हलचल मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दिया।
कुसमुंडा थाना में घंटों बैठाने का आरोप सूत्रों के मुताबिक लगभग 8 घंटे तक पुलिस निगरानी में रखा गया।
छात्र-युवा मुद्दों पर सक्रिय चेहरा मनमोहन राठौर लगातार बेरोजगारी, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं को उठाते रहे हैं।
राजनीतिक माहौल गर्म घटना के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और चर्चा तेज हो गई है।
मनमोहन सिंह राठौर ने कहा, “जनता की आवाज उठाना अगर अपराध है तो मैं यह संघर्ष आगे भी जारी रखूंगा। छात्रों, युवाओं और आम लोगों के हक की लड़ाई रुकने वाली नहीं है।”
0 Comments