काम की तलाश में निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापत 15 दिनों से बंद है मोबाइल, परिजनों की चिंता बढ़ी चैतमा चौकी में गुमशुदगी दर्ज

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) पाली / चैतमा :- पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र के ग्राम चटुवाभौना निवासी 27 वर्षीय युवक कामता प्रसाद यादव पिछले कई दिनों से लापता है। युवक 14-15 अप्रैल को मजदूरी कार्य के लिए बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद कुछ दिनों तक उसका मोबाइल पर परिवार से संपर्क बना रहा। लेकिन बीते 15 दिनों से मोबाइल बंद आने के कारण परिजन चिंतित और भयभीत हैं l रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने 9 मई को चैतमा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
▪️ काम के लिए निकला युवक अपनी 10 वर्षीय पुत्री को मजदूरी पर बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
▪️ 15 दिन से संपर्क टूटा पत्नी सुखमनिया यादव से मोबाइल पर बातचीत होती रही, फिर अचानक फोन बंद हो गया।
▪️ हुलिया जारी रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 4 इंच, पीला शर्ट और नीला फुल पैंट पहने हुए है।
▪️ परिजनों की अपील जानकारी मिलने पर 83053-48868 एवं 78058-22145 पर सूचना देने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments