शिवसेना की पहल: आनंदम धाम रिसॉर्ट में देर रात तेज डीजे पर रोक की मांग, छात्रों की पढ़ाई बचाने उठाई आवाज

शिवसेना की पहल: आनंदम धाम रिसॉर्ट में देर रात तेज डीजे पर रोक की मांग, छात्रों की पढ़ाई बचाने उठाई आवाज
   जांजगीर–चांपा (सुघर गांव)। 16 मई 2026, 
जिले अंतर्गत अमरताल स्थित आनंदम धाम रिसॉर्ट में रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाए जाने के विरोध में शिवसेना जांजगीर–चांपा ने गत दिनांक शनिवार को थाना प्रभारी अकलतरा को ज्ञापन सौंपा। अमरताल,तिलाई और गढ़ोला गांवों के स्कूली छात्रों ने देर रात होने वाले शोर से पढ़ाई बाधित होने की शिकायत की थी। इस समस्या को गंभीर मानते हुए जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के लिए अवगत कराया। शिवसेना ने ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि - रात 10 बजे के बाद तेज साउंड छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर डाल रहा है। लगातार होने वाला शोर ग्रामीणों की शांति और यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। प्रशासन नियमों का पालन करवाते हुए रात 10 बजे के बाद साउंड पूरी तरह बंद कराए। जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा की त्वरित प्रतिक्रिया और जमीनी कार्यशैली की ग्रामीणों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा से देश,प्रदेश,जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर हर जमीनी मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाती आई है और आगे भी जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
    ज्ञापन सौंपने वाले उपस्थित पदाधिकारी गण
 दिलेश्वर विश्वकर्मा, हुलेश कुमार चंद्रा,दीपक यादव, किशन यादव, शगुन यादव, कविता धीवर, संतोष सारथी, प्रदीप टांडेकर, अक्षय ओगरे, प्रदीप कश्यप, अरमान शर्मा, सीता देवी, दीपा मरावी,रिया कंवर सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments