108 वैवाहिक जोड़े को नहीं मिला विवाह सर्टिफिकेट, पंडितों और नमः समिति के चक्कर लगा रहे वैवाहिक जोड़े।
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख (छ.ग.)
कोरबा( सुघर गांव)। सर्वमंगला मंदिर से संचालित नमः समिति ने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे 108 जोड़े का सामूहिक विवाह सर्वमंगलला देवी मन्दिर परिसर के नाम पर अप्रैल माह में ग्राम बांकीमोगरा (ढपढप) में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रति वैवाहिक जोड़े को समिति के द्वारा विवाह सर्टिफिकेट, उपहार तथा ₹5000 नगद, अन्य देने के नाम पर बार बार मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में बुलाने के बाद भी उपहार / भेट न देने व विवाह प्रमाण पत्र को अब तक नहीं दिया गया है। जिसकी शिकायत 108 वैवाहिक जोड़े ने कोरबा कलेक्टर से की है।
बता दें कि लगभग 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का विवाह दिनांक 01.04.2026 को "नमः सामूहिक विवाह सर्वमगला देवी मन्दिर परिसर" के नाम पर 108 दिव्यांग व निर्धन कन्या विवाह कराया गया। जिस संबंध में विवाह के अवसर पर उपहार / भेट देने की बात कहा गया था और कुछ उपहार भी दिया गया था परतु उक्त उपहार को समिति के लोग अपने पास रख लिए है। उक्त विवाह आयोजन समिति के दिव्यांग एवं निर्धन लोगों को विवाह के अवसर पर उपहार/भेट देने के नाम पर लगातार बार बार मन्दिर परिसर में बुलाया जाता है और वहां जाने पर कोई उपहार / भेट नहीं देते है मात्र आश्वासन देकर बार बार तारीख पे तारीख देकर वापस घर लौटा देते है, जिस कार्यक्रम में हिस्सा लिए मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के दिव्यांग व निर्धन जोड़े शामिल है जो कि समिति संचालक के द्वारा मात्र परिसर में बुलाकर नारियल प्रसाद देते हुए उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग में हमारे द्वारा पाया गया कि 108 वैवाहिक जोड़े को, विवाह सर्टिफिकेट नहीं बांटा गया है। सर्वमंगला मंदिर परिसर में 30 नग अलमारी मौजूद है तथा लोहे के रॉड से कुछ बेड (खाट) बनाई गई है और उस पर प्राइमर से कलर की गई है। जो कि पूरी तरह से तैयार नहीं की गई है। मंदिर के एक व्यक्ति से मौखिक पूछताछ पता चला कि वैवाहिक बंधन में बंधे 108 जोड़े को विवाह सार्टिफिकेट और उचित उपहार देने की बात कही गई थी परंतु अब तक सार्टिफिकेट और उपहार क्यों नहीं दी गई तो गोलमोल जवाब देने से बचने का प्रयास किया गया।




0 Comments