प्रताप सिंह कंवर की गुहार अनसुनी सुशासन तिहार में आवेदन के बाद भी निजी जमीन से नहीं हटा ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप


 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

 कोरबा (सुघर गांव) प्रदेश सरकार जहां सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का दावा कर रही है, वहीं ग्राम पंचायत रतिजा के सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह कंवर की समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है। प्रताप सिंह कंवर ने अपने निजी जमीन की बाड़ी में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए पिछले वर्ष आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 9 मई 2026 को सुशासन तिहार शिविर में दोबारा आवेदन सौंपा, मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामले के प्रमुख बिंदु
निजी जमीन पर लगा ट्रांसफार्मर बना परेशानी सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि निजी भूमि पर ट्रांसफार्मर लगे होने से खेती और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा।
“खर्चा लगेगा” कहकर पैसों की मांग का आरोप प्रताप सिंह कंवर ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर हटाने के एवज में खर्चा बताकर पैसों की मांग की जा रही है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह कंवर ने बताया कि पूर्व में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से उनके बाड़ी में आग लग गई थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि पास की निजी कंपनी प्लांट से फायर फाइटिंग मशीन बुलाकर आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफार्मर के आसपास बड़े-बड़े झाड़ होने से गर्मी और बरसात दोनों मौसम में खतरा बना रहता है। बरसात में बिजली सुधार कार्य के दौरान करंट लगने की आशंका से ग्रामीण और पंचायत लगातार भय के माहौल में हैं।
कलेक्टर के निर्देशों का नहीं दिखा असर सुशासन तिहार के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होना अधिकारियों की निष्क्रियता को दर्शाता है।
सुशासन तिहार की व्यवस्था पर उठे सवाल जब एक जनप्रतिनिधि की शिकायत का समाधान नहीं हो पा रहा, तो आम ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों ने मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments