93 पंचायतों के सरपंचों की हुंकार निष्पक्ष जांच और सम्मान की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

 कोरबा (सुघर गांव) जिले अंतर्गत में , 29 मई 2026 को जनपद पंचायत पाली की 93 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व जनपद कार्यालय में सरपंच संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसके बाद लगभग 50 से अधिक पंचायतों के सरपंच SDM कार्यालय पहुंचे और विस्तार से चर्चा की। मुख्य बातें
 कार्यवाही पर सवाल सरपंचों ने बिना निष्पक्ष जांच के की जा रही कार्रवाई पर चिंता जताते हुए न्यायपूर्ण जांच की मांग की।

 निर्माण कार्यों में दबाव पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों के दौरान बाहरी दबाव और हस्तक्षेप का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
 राशन व्यवस्था की समस्या PDS के तहत खाद्यान्न सामग्री समय पर नहीं पहुंचने से हितग्राहियों और संचालकों को हो रही परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया गया।
 प्रशासन का आश्वासन SDM ने भरोसा दिलाया कि किसी भी सरपंच के विरुद्ध बिना उचित जांच के अनुचित कार्रवाई नहीं होगी तथा आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों सहित सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरे किए जाएंगे।

 ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित जिला सरपंच संघ अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती रामायण देवी कुसरो, सचिव दिलाराम नेताम, कोषाध्यक्ष संतोष मेश्राम, ज्योतिष कुसरो, गिरजा सत्यनारायण पैकरा, सुशीला जगत, मेंलाराम कंवर सहित बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।
 जिला सरपंच संघ अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज ने कहा कि सरपंच गांवों के विकास की रीढ़ हैं। निष्पक्ष जांच, प्रशासनिक सहयोग और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से ही पंचायत व्यवस्था मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments