मुनगाडीह भ्रष्टाचार मामले में जिपं सीईओ की त्वरित कार्रवाई दिनेश नाग के सख्त निर्देश से पंचायतों में मचा हड़कंप, 3 दिन में मांगी जांच

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत मुनगाडीह में 15वें वित्त आयोग की राशि में कथित भ्रष्टाचार के मामले पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संदेश दिया है। खबर सामने आते ही सीईओ द्वारा तत्काल जांच के निर्देश जारी किए गए, जिससे पंचायत स्तर पर हड़कंप की स्थिति बन गई है।
विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप ग्रामीणों द्वारा पंचायत में स्कूल मरम्मत, शौचालय निर्माण, नाली सफाई, पाइपलाइन विस्तार और पेयजल व्यवस्था जैसे कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता की शिकायत लगातार उठाई जा रही थी। आरोप है कि कई कार्य केवल कागजों में दिखाकर राशि आहरित कर ली गई।
जिपं सीईओ ने दिखाई प्रशासनिक सख्ती मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने पंचायत उप संचालक को तत्काल जांच कराने निर्देश दिए। इसके बाद जनपद पंचायत पाली के सीईओ मोहनीश देवांगन को 3 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन सौंपने आदेश जारी किया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों में बढ़ी बेचैनी जांच आदेश जारी होते ही सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों में कार्रवाई को लेकर बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।
दिनेश नाग की कार्रवाई की हो रही सराहना ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे सख्त कदमों से पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास राशि का सही उपयोग सुनिश्चित होगा।

Post a Comment

0 Comments