रिपोर्ट - विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के सियान सदन में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सर्व पत्रकार एकता महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🖋️सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, एन जी ओ एवं पत्रकारों व पत्रकार संगठनों को एकजुट करने की पहल
बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों एवं पत्रकार संगठनों, एन.जी.ओ. को एकजुट कर समाज कल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी एवं संगठित रूप में आगे बढ़ाना रहा। इस दौरान संगठन विस्तार को गति देने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने तथा समाजहित में कार्यरत संगठनों एवं पत्रकारों को एक मंच पर लाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंतन हुआ। उपस्थित सदस्यों ने इस विषय पर ठोस रणनीति बनाकर सामूहिक रूप से आवाज उठाने पर सहमति जताई।
🖋️ संगठन मजबूती हेतु मीटिंग का आयोजन
महासंघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह एक ऑनलाइन एवं एक ऑफलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे संगठन की सक्रियता और संवाद बना रहे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी मीटिंग आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
🖋️ पीड़ित शोषितों की आवाज बनने को संकल्पित
महासंघ ने यह भी तय किया कि मूलनिवासी, पीड़ित एवं शोषित वर्गों के लिए कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों की आवाज को मजबूती देने हेतु समय-समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
🖋️ संगठन के सदस्यों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु परिचर्चा
बैठक में पंचशील कौशल सेवा संस्थान (एनजीओ) के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए संगठन के सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया, ताकि आर्थिक कमजोरी पत्रकारिता में बाधा न बने।
🖋️ सदस्यता एवं मासिक शुल्क निर्धारण
संगठन के संचालन के लिए सदस्यता शुल्क ₹350 तथा प्रत्येक सदस्य से ₹100 प्रतिमाह सहयोग राशि निर्धारित की गई है। आय-व्यय का विवरण समय-समय पर सार्वजनिक कर पारदर्शिता बनाए रखने पर भी सहमति बनी।
🖋️ ज्ञान स्तर बढ़ाने हेतु प्लानिंग
इसके अलावा प्रत्येक बैठक में ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से दो या अधिक सदस्यों द्वारा किसी विशेष विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे अनुभवों का आदान-प्रदान कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
जारीकर्ता
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई कोरबा
0 Comments