प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
हरदी बाजार ( सुघर गांव )। 20 अप्रैल 2026 हरदी बाजार स्थित आइडियल बारूद फैक्ट्री में कार्यरत ऑपरेटरों और मजदूरों का कामबंदी आंदोलन रविवार को सफल रहा। सुबह 6 बजे से गेट पर धरने पर बैठे मजदूरों के दबाव के बाद प्रबंधन और ठेकेदारों ने प्लांट परिसर में वार्ता कर अधिकांश मांगों पर लिखित आश्वासन दिया।
मजदूरों ने बताया कि अक्टूबर 2025 में प्रबंधन ने 4 माह में समाधान का वादा किया था। 9 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित हड़ताल भी 20 अप्रैल तक मांगें पूरी करने के आश्वासन पर टाली गई थी। वादा पूरा न होने पर श्रमिकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कामबंदी कर दी। आपको बता दे,कि 20 अप्रैल 2026 को दोपहर तक कोई पहल न होने पर मजदूर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। फोन पर चर्चा के बाद ज्ञापन की रिसीविंग ली गई। इसके बाद प्रबंधन आंदोलन स्थल पहुंचा और मजदूरों को वार्ता के लिए प्लांट में बुलाया।
वेतन वृद्धि :- सभी ड्राइवरों का वेतन बढ़ाकर 21,000 रुपये मासिक किया गया
नाइट शिफ्ट :- नाइट शिफ्ट में डबल टाइम वेतन देने पर सहमति ।
भत्ता :- बाहरी कार्य पर जाने वाले ऑपरेटरों को 600 रु. और लेबरों को 300 रु. प्रतिदिन भोजन भत्ता मिलेगा
पेयजल :- प्लांट में पेयजल की समुचित व्यवस्था होगी
दुर्घटना सुरक्षा :- ड्यूटी के दौरान दुर्घटना पर प्रबंधन/ठेकेदार इलाज और मुआवजे की पूरी जिम्मेदारी लेंगे।
आगे की राह :- ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, श्रमिक वर्गीकरण समेत अन्य मांगों पर चरणबद्ध विचार का आश्वासन
आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और छत्तीसगढ़ ड्राइवर यूनियन का समर्थन मिला। लिखित आश्वासन के बाद मजदूरों में संतोष और उत्साह का माहौल है।
0 Comments