उमेदीभांठा–दर्री सड़क की बदहाली पर कृष्णानंद राठौर की बुलंद आवाज जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर राठौर, जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग तेज

विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) जिले में उमेदीभांठा (राधाकृष्ण मंदिर) से दर्री तक जाने वाली सड़क की खराब स्थिति को लेकर कृष्णानंद राठौर ने जिला प्रशासन के समक्ष एक बार फिर मजबूती से मुद्दा उठाया है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से सड़क की दयनीय हालत और उससे हो रही समस्याओं पर त्वरित ध्यान देने की मांग की है। मुख्य बिंदु
 सड़क की जर्जर हालत से बढ़ा खतरा उमेदीभांठा से दर्री मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
लगातार हो रही दुर्घटनाएं खराब सड़क के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
 पूर्व में भी कई बार की गई शिकायत राठौर ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
 जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग कृष्णानंद राठौर ने प्रशासन से अपील की है कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क के पुनर्निर्माण या मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।
कृष्णानंद राठौर लगातार क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं, जिससे आम जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

Post a Comment

0 Comments