विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अंतर्गत हरदीबाजार मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की नई कार्यसमिति का गठन प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार किया गया। जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी के अनुमोदन, मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजेश लहरे जी की अनुशंसा तथा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल एवं मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राज ओग्रे जी की सहमति से कार्यसमिति घोषित की गई।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी कोरबी निवासी विजय चौहान को मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है, जिससे संगठन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना है।
समर्पित कार्यकर्ता का चयन विजय चौहान की निरंतर सक्रियता, अनुशासन और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
जमीनी पकड़ और लोकप्रियता वे लंबे समय से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच कार्य करते हुए अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
आभार और संकल्प नियुक्ति पर विजय चौहान ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से दायित्व निभाते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
0 Comments