हरदी बाजार राज ओग्रे पुनः बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष, गोपाल मोदी, राजेश लहरे व कृष्णा पटेल की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर ।


प्रमोद कुमार बंजारे, संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। 26 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश लहरे एवं हरदी बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल की अनुशंसा पर श्री राज ओग्रे को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल हरदी बाजार का अध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया है। संगठन ने राज ओग्रे की पार्टी में सक्रियता, लंबे राजनीतिक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें फिर से यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। श्री ओग्रे लंबे समय से समाज के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनकी जनता में मजबूत पकड़ बनी हुई है। राजनीति के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की पार्टी पदाधिकारियों ने सराहना की है। पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर श्री राज ओग्रे ने प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।" उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करते ही अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल हरदी बाजार का संगठन विस्तार भी किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उन्होंने बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती देने का आह्वान किया। श्री राज ओग्रे के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही हरदी बाजार मंडल सहित पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई बांटी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments