शिवसेना ने रामनवमी शोभायात्रा राजधानी रायपुर में निकला

शिवसेना ने रामनवमी शोभायात्रा राजधानी रायपुर में निकला 
   बेमेतरा (सुघर गांव)। 05 अप्रैल 2026, 
छत्तीसगढ़ शिवसेना यूबीटी पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान ने बताया कि 4 अप्रैल को राजधानी रायपुर में भव्य रूप से रामनवमी शोभायात्रा निकला गया। उक्त कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया। जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त जिला मुख्यालय से अधिक संख्या में शिव सैनिक उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फूल चौक विट्ठल मंदिर से तात्या पारा चौक से बढाई पारा,राठौर चौक,जयस्तंभ चौक होते हुए फूल चौक धर्मस्थल पहुंचा। जहां सभा को सम्बोधित पार्टी के प्रमुख मल्होत्रा द्वारा किया गया। वही साथ प्रेमशंकर महिलांगे प्रदेश कामगार सेना अध्यक्ष,संतोष पांडे प्रदेश महासचिव,राहुल परिहार प्रदेश संगठन प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष रायपुर, प्रदेश सचिव महेश दुबे वासुदेव कांकेर व अन्य पदाधिकारी सभा को संबोधित किया। आगे चौहान ने कहा कि शिवसेना पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के द्वारा हिंदुत्व के नए वर्ष रामनवमी एवं पूरे भारत देश में हिंदुत्व की एकता व हिंदुत्व से जुड़ी धार्मिक कार्यक्रम पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की रायपुर राजधानी में 40 वर्षों से छत्तीसगढ़ शिवसेना के द्वारा रामनवमी शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या छत्तीसगढ़ प्रदेश की समस्त जिला मुख्यालय से शिव सैनिक ने भाग लिया। जिनमें जिला बेमेतरा मुख्यालय से जिला प्रमुख गिरवर रजक,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा,जिला सचिव कुलदीप आडिल,नवागढ़ विधानसभा प्रमुख नारायण वर्मा,हरीश डहरिया,राजा सेवक,सुधारूं,बांधे,दिलीप वर्मा,महेश साहू एवं छग प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments