यादव समाज की एकजुटता का भव्य प्रदर्शन, शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न

यादव समाज की एकजुटता का भव्य प्रदर्शन, शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न
 प्रतिनिधित्व,सम्मान और अधिकारों की मांग के साथ गूंजे समाज के स्वर 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 07 अप्रैल 2026, सर्व यादव समाज जिला कोरबा का शपथ ग्रहण समारोह सामाजिक एकता, जागरूकता और अधिकारों की मांग के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की विशाल भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।                  प्रमुख बिंदु
प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद गौ सेवा आयोग में समाज का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की परंपरा का उल्लेख करते हुए आयोग में यादवों को स्थान देने की मांग रखी।
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने “दारू और दूध” का जिक्र करते हुए कहा कि आज एक मंच पर दोनों का मिलन हुआ है, साथ ही “राम और लखन” की एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने यादव समाज के लिए मानदेय, सुविधाएं और जनसंख्या के अनुपात में अधिकार देने की मांग की तथा “यादव-यादव एक समान” का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने समाज की सभी मांगों को शासन तक पहुंचाने एवं भवन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने समाज की एकता की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एकजुटता समाज की ताकत को दर्शाती है और यह अनुकरणीय है।
      कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधि
कोहड़िया पार्षद नरेंद्र देवांगन,जिला पंचायत सभापति विनोद कुमार यादव,अनूप सिंह यादव सहित सर्व यादव समाज कोरबा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात कोरबा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे,जिससे आयोजन अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बन गया।
                आभार व्यक्त
अंत में यादव समाज के सभी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित समस्त मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई,जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

Post a Comment

0 Comments