NSUI की अहम बैठक में बनी रणनीति 16-17 तारीख से यात्रा शुरू होने के संकेत
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 07 अप्रैल 20226, जिले में युवाओं के रोजगार और अधिकारों को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है। NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर के नेतृत्व में “रोजगार दो न्याय यात्रा” को लेकर झोराघाट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इस आंदोलन को और धार दी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान,नगर पंचायत छुरी के पूर्व अध्यक्ष अशोक देवांगन एवं छुरी कला मंडल अध्यक्ष नंद कुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में बेरोजगार युवाओं के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नेताओं के संदेश
जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि “युवाओं को रोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता है, यह यात्रा उनकी आवाज़ को शासन तक पहुंचाने का मजबूत माध्यम बनेगी।” पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक देवांगन ने कहा कि “अब समय आ गया है कि बेरोजगार युवा अपने अधिकार के लिए संगठित होकर आवाज़ उठाएं।” मंडल अध्यक्ष नंद कुमार देवांगन ने कहा कि “यह यात्रा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”न्सूईI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने स्पष्ट किया कि “रोजगार दो न्याय यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि युवाओं के हक की निर्णायक लड़ाई है,जिसकी शुरुआत 16-17 तारीख के आसपास होने की संभावना है।”
युवाओं की भारी भागीदारी
बैठक में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा,जिससे साफ है कि इस यात्रा को लेकर युवाओं में खासा जोश है। इस दौरान NSUI के जिला, ब्लॉक,विधानसभा,शहर एवं ग्रामीण स्तर के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं बसीबार उपसरपंच देवेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौबे, हेमंत केवट, जिला महासचिव प्रतिमा कवर,रवि पटेल,कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष सौरभ कुमार धृतलहरे,चिंटू यादव, राजकिशोर,आकाश पटेल, लोकेश यादव,अवतार चौहान,रवि सिंदर,संजय चौहान,मोहित साहू, आशीष यादव,गीताराम पटेल, रमेश पटेल, युवा परमेश्वर कौशिक सहित NSUI के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आने वाले दिनों में “रोजगार दो न्याय यात्रा” जिले की राजनीति में बड़ा प्रभाव डाल सकती है और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का माध्यम बनेगी।
0 Comments