प्रभा सिंह तंवर ने दीपका–हरदीबाजार मार्ग की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, तत्काल समाधान की मांग पानी छिड़काव, कीचड़ सफाई और ट्रक जाम व्यवस्था सुधार पर 7 दिन में कार्रवाई की मांग


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभापति जनपद पंचायत कटघोरा श्रीमती प्रभा सिंह तंवर ने दीपका हरदीबाजार मुख्य मार्ग की गंभीर समस्याओं को लेकर SECL प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता, स्कूल बच्चों और यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया है।
 नियमित पानी छिड़काव की आवश्यकता उन्होंने कहा कि सड़क पर लगातार उड़ती धूल से आमजन को भारी परेशानी हो रही है, इसलिए नियमित पानी छिड़काव जरूरी है।
कीचड़ की सफाई पर जोर थाना चौक से आगे मोड़ तक सड़क पर जमे कीचड़ को समय-समय पर साफ करने की मांग की गई है ताकि दुर्घटना और असुविधा कम हो।
ट्रक जाम की समस्या का समाधान दो-तीन लाइन में खड़े ट्रकों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम लग रहा है, जिससे स्कूल बस और यात्री वाहन प्रभावित हो रहे हैं।
यातायात व्यवस्था सुधार की मांग ट्रक चालकों के लिए स्पष्ट पार्किंग व्यवस्था और सूचना पटल लगाने की मांग की गई है, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
प्रभा सिंह तंवर ने कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाती हैं और प्रशासन से 7 दिनों के भीतर कार्रवाई की अपेक्षा रखती हैं।

Post a Comment

0 Comments