कोरबा (सुघर गांव) शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदी बाजार के छात्र-छात्राओं ने NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर के प्रति आभार व्यक्त किया है। छात्रों का कहना है कि जहां भीषण गर्मी में उनकी मूलभूत जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही थीं, वहीं राठौर ने उनकी समस्या को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन तक पहुंचाया। छात्रों ने बताया कि पानी की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन टैंकर का पानी गर्म होने से राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे हालात में मनमोहन राठौर की पहल उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आई है। राठौर द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें
ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था मनमोहन राठौर ने मांग की है कि कॉलेज परिसर में ठंडे पानी (कूलर/आरओ) की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि छात्रों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि शेड, पंखे और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकें।
कॉलेज की स्थिति में सुधार राठौर ने यह भी मुद्दा उठाया कि छात्र टीन शेड (कोटा केबिन) में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जो अत्यधिक गर्मी में असहनीय हो जाता है। इसके लिए स्थायी भवन और बेहतर व्यवस्था की जरूरत बताई गई।
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो NSUI छात्रों के साथ मिलकर तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी।
छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि मनमोहन राठौर जैसे जनप्रतिनिधि ही उनकी आवाज को मजबूती से उठाते हैं, और उनके प्रयासों से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।
0 Comments