ग्राम पंचायत उतरदा में ग्राम सभा बैठक, विकास कार्यों व जनहित योजनाओं पर हुई चर्चा


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला लोटनापारा में आज ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, विशेषकर बिजली, पानी, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
 जनहित एवं विकास पर बनी सहमति बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी स्तर पर निरंतर एवं अथक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शासन-प्रशासन से प्राप्त निर्देशों एवं ग्रामीणों के लिए जारी नई सरकारी योजनाओं की जानकारी को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर ग्राम सभा में यह भी तय किया गया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किया जाएगा तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
 उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी, युवा उप सरपंच राकेश जयसवाल, पंचगण लक्ष्मण पटेल, विजय कुमार कश्यप, नकुल कुमार पटेल, सतपाल सिंह नेटी, प्रेम सिंह वरकड़े, मनमोहन मरावी , मुकेश राठौर, युवा नेता मनमोहन राठौर, मुकेश बर्मन, प्रकाश राठौर,ग्राम पंचायत सचिव ईश्वर सिंह पोर्ते सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन उपस्थित रहे।
बैठक का समापन विकास कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments