अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव 2026-28 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बजरंग अग्रवाल (दादूराम) ने ठोकी दावेदारी अग्रगौरव भवन से CBSE स्कूल तक - प्रमुख संकल्पों के साथ मैदान में, 21 अप्रैल को मतदान ।


प्रमोद कुमार बंजारे, संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। 26 अप्रैल 2026 अग्रवाल सभा कोरबा के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ समाजसेवी बजरंग अग्रवाल (दादूराम) ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन 19 अप्रैल को भरा जा चुका है और मतदान 21 अप्रैल 2026 को होगा।

समाज सेवा का लंबा अनुभव :- 

बजरंग अग्रवाल का अग्रवाल सभा कोरबा में सेवा का लंबा अनुभव रहा है। वे 2019 से 2022 तक सभा के सचिव रहे, इस दौरान लाइफ लाइन ट्रेन में 21 दिन तक मरीजों की सेवा की। कोरोना काल के प्रथम एवं द्वितीय फेस में 40-40 दिनों तक जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था की। 2022 से 2024 तक प्रथम उपाध्यक्ष एवं 2024 से 2026 तक अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।

अन्य सामाजिक दायित्व :-
  
श्री अग्रवाल जेसीआई कोरबा लीजेंड के संस्थापक अध्यक्ष, इंदिरा विहार विकास समिति टी.पी. नगर के पूर्व अध्यक्ष हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के उपाध्यक्ष, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा के उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब बालको के उपाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

प्रमुख संकल्प :- 

अध्यक्ष पद प्रत्याशी बजरंग अग्रवाल ने समाज के समक्ष अपने पांच प्रमुख संकल्प रखे हैं :-  

1. अग्रगौरव भवन :- आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य एवं उपयोगी भवन का निर्माण।  
2. शिक्षा :- CBSE स्कूल की स्थापना एवं उच्च स्तरीय शैक्षणिक संचालन।  
3. गौसेवा :- सुव्यवस्थित एवं आधुनिक गौशाला का संचालन।  
4. सशक्तिकरण :- युवाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष अवसर, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन।  
5. एकता व सुलभता :- आपसी भाईचारा, पारदर्शिता और हर सदस्य के लिए सदैव उपलब्धता। अग्रवाल जी ने समाजजनों से आग्रह किया है, कोरबा अग्रवाल सभा को नई ऊंचाई प्रदान करने की सोच के साथ आपका आशीर्वाद, स्नेह, सहयोग एवं समर्थन चाहिए। आपका एक-एक वोट समाज को सशक्त बनाएगा।


Post a Comment

0 Comments