जन सरोकारों की हर लड़ाई में सक्रिय भूमिका, महिला कांग्रेस को दी नई धार और संगठन को किया मजबूत
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 10 अप्रैल 2026,
कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रलिया की निवासी एवं जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) कोरबा की अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल को जनसेवा,संघर्ष और सक्रिय नेतृत्व की मिसाल बना दिया है। कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा और पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विकास के लिए पहल
दीपका–हरदी बाजार मार्ग,स्ट्रीट लाइट,स्पीड ब्रेकर व जल निकासी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विस्थापितों की आवाज
पोड़ी, बाहनपाठ,आमगांव व भठोरा के प्रभावित परिवारों के हक के लिए संघर्ष किया।
अन्याय के खिलाफ रुख
बसाहट राशि को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम और आंदोलन की चेतावनी दी।
श्रमिक हितों की पैरवी
कोयला मजदूर हड़ताल का समर्थन कर रोजगार सुरक्षा की मांग उठाई।
बड़े मुद्दों पर सक्रियता
मनरेगा, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय पर सरकार को घेरा।
महिला सम्मान की लड़ाई
काला दिवस, रैली और ज्ञापन के जरिए आवाज बुलंद की।
आंदोलनों में नेतृत्व
विधानसभा घेराव और भाजपा कार्यालय घेराव में सक्रिय भूमिका निभाई।
संवेदनशीलता की मिसाल
घायल छात्र को अस्पताल पहुंचा कर मानवीय पहल दिखाई। प्रभा सिंह तंवर का यह कार्यकाल उन्हें एक जमीनी,संघर्षशील और प्रभावशाली जननेता के रूप में स्थापित करता है।
0 Comments