दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने दी होली की बधाई,दीपका नगर पालिका इसी एकता की भावना के साथ शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध ।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव ) । जिले में होली के शुभ अवसर पर दीपका नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने नगरवासियों को बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की है। उन्होंने कहा कि "होली का त्योहार भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाने का पर्व है, और दीपका नगर पालिका इसी एकता की भावना के साथ शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"आपको बता दे,कि राजेंद्र राजपूत के नेतृत्व में दीपका नगर पालिका ने अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और गतिशीलता लाकर शहर की सूरत बदलने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दीपका नगर पालिका इस बार जिले के अन्य निकायों की तुलना में सबसे पहले अपना बजट प्रस्तुत करने के लिए सक्रिय रही है, जो अध्यक्ष और प्रशासनिक टीम की समयबद्धता को दर्शाता है। नगर पालिका की प्राथमिकता में शहर की नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन शामिल है। वार्डों में नालियों की सफाई और बेहतर जल निकासी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि नागरिकों को जलजमाव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। शहर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रहा है। इसके लिए पाइपलाइन विस्तार और जलापूर्ति प्रणालियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। सड़कों का डामरीकरण, प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण और वार्डों में प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट्स) को दुरुस्त करने का कार्य निरंतर जारी है। शासन की विभिन्न योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए नगर पालिका द्वारा शिविरों और त्वरित निराकरण प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। और राजेंद्र राजपूत ने विश्वास दिलाया कि आगामी समय में दीपका को एक आदर्श और स्वच्छ नगर बनाने के लिए विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments