ग्राम मुड़ापार में युवाओं ने पारंपारिक त्यौहार होली में हर्षोल्लास के साथ किया होलिका दहन,होलिका दहन के साथ हुआ नकारात्मकता का अंत, रंगों से हुआ नई शुरुआत का स्वागत।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

मुड़ापार ( सुघर गांव )। जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुड़ापार में इस वर्ष भी होली का पर्व बड़े ही धूमधाम और एकता के साथ मनाया जा रहा है। गांव के उत्साही युवाओं की टोली ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न किया। मुड़ापार गाँव में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गाँव की युवा टोली ने विधि-विधान से होलिका माता की पूजा-अर्चना की और अग्नि प्रज्वलित कर 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं ने सामूहिक रूप से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन न केवल एक परंपरा है, बल्कि गाँव के युवाओं को आपस में जोड़ने और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। इस अवसर पर गांव के युवाओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप होलिका की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की

आयोजन में शामिल युवा :-

इस भव्य आयोजन और उत्साह को सफल बनाने में मुख्य रूप से

प्रमोद बंजारे,ईश्वर बंजारे,बीरु,राजा,शेरा,अर्जुन,अजय,महेंद्र,शिव,उमेश बंजारे, कुलदीप बंजारे, संजय देवाले, परदेशी देवाले, कमलेश बंजारे, सोनू देवाले, मोनू देवाले, राकेश बंजारे, दिलेश देवाले, अंशु, मांशु, मनोज बंजारे, रोहित देवाले, राम कुमार बंजारे, संतोष एवं अशोक सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
शुभकामना संदेश :-

होलिका की अग्नि में जल जाए आपकी सारी परेशानियां, खुशियों के रंगों से भर जाए आपकी सारी दुनिया।

ग्राम पंचायत मुड़ापार के सभी ऊर्जावान साथियों—प्रमोद, कुलदीप, संजय, परदेशी, कमलेश, सोनू, मोनू और आपकी पूरी टीम को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! आप सभी युवाओं की यह एकता और भाईचारा गांव के लिए प्रेरणा है। यह रंगों का त्योहार आप सभी के जीवन में नई उमंग, तरक्की और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

         "बुरा न मानो होली है!"
ग्राम पंचायत मुड़ापार, जनपद पंचायत पाली (कोरबा)

Post a Comment

0 Comments