महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति का सम्मान
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 11 मार्च 2026, विश्व महिला दिवस के अवसर पर मंगल भवन पाली में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा क्षेत्र की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पाली की अध्यक्षा पूर्णिमा शोभा सिंह जगत ने कहा कि नारी समाज की सृजन शक्ति है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं गांव-गांव में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य व पोषण के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना ही समाज की वास्तविक प्रगति का मार्ग है। श्रीमती माया रूपेश कंवर* जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला शिक्षा और जागरूकता पर जोर देते हुए सावित्रीबाई फुले जैसी महान महिलाओं के योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से न.पं. उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शोभा जगत, जनपद सदस्य उत्तम आर्मो, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य (शिक्षा एवं महिला बाल विकास) ज्योति उईके, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य (खाद्य, नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) दीप्ति शर्मा, पार्षद कमला जायसवाल, प्रतीक्षा शर्मा, संतोषी टेकाम तथा परियोजना अधिकारी अनवेष वर्मा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
0 Comments