प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबी ( सुघर गांव )। ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति और जल संरचनाओं के बेहतर रख-रखाव के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम कोरबी व हरदी बाजार में बुधवार (11 मार्च 2026) को एक दिवसीय 'नल-जल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया,नल-जल मित्रों को पाइपलाइन लीकेज की पहचान, मरम्मत और जलापूर्ति प्रणाली के संचालन का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।जल स्रोतों के नियमित संधारण (Maintenance) और जल संरक्षण की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने और पानी के जिम्मेदार उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया,कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नल-जल मित्रों को 'जल प्रबंधन की महत्वपूर्ण कड़ी' बताया। विभाग की ओर से परियोजना समन्वयक गोविंद निषाद,रवि केसरी,रोबिन एक्का एवं जितेन्द्र राजपूत ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि कुशल संचालन से ही हर घर तक शुद्ध जल की निरंतर आपूर्ति संभव है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोरबी के सरपंच विजय सिंह,पीतर सिंह मरकार सरपंच प्रतिनिधि धतूरा,बजरंग प्रसाद,बजरंग प्रसाद,छत्रपाल सिंह,मनहरण सोनी, कुंवर सिंह राज,राजकुमार पटेल,कृष्ण कुमार,नारायण सिंह,प्रमोद बंजारे,समारू कैवर्त, विनोद कुमार मरकाम,की गरिमामयी उपस्थिति रही,प्रशिक्षण में आसपास के कई गांवों से आए नल-जल मित्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अंत में गांवों में जल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया,यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी क्षमता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि ग्राम स्तर पर आत्मनिर्भर जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।
0 Comments