निखिल राठौर ने किया स्वागत, मिला मार्गदर्शन—युवा शक्ति व संगठन विस्तार पर जोर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 31 मार्च 2026,जिले में हो रहे हनुमंत कथा के शुभारंभ से पूर्व बांकीमोंगरा के ग्राम ढप-ढप स्थित कथा स्थल पर गुरुजी के आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य व आत्मीय स्वागत किया गया। भक्ति,आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में क्षेत्र भर से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। इसी दौरान कटघोरा आगमन पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा कोरबा के जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री निखिल राठौर ने आत्मीय भेंट कर उनका अभिनंदन किया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्य बिंदु
प्रेरणादायी नेतृत्व निखिल राठौर ने कहा कि किरण सिंह देव का सरल, व्यवहार कुशल और जमीनी स्तर से जुड़ा नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करता है।
सेवा और समर्पण का संदेश
किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता और युवा ऊर्जा है,जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाती है।
युवाओं से मजबूत जुड़ाव
दोनों नेताओं ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संगठन से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
संगठन की मजबूती पर जोर
कार्यकर्ताओं की सक्रियता,जनसंपर्क और सभी वर्गों के साथ मजबूत जुड़ाव को संगठन की सफलता की कुंजी बताते हुए इसे और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकता,कार्यशैली की प्रभावशीलता और जनसंपर्क की गहराई को प्रदर्शित करते हुए आगामी गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा का संचार किया।
0 Comments