कोरबा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन बूथ से नेतृत्व तक संगठन को धार देने आ रहे दीपक बैज

कोरबा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन बूथ से नेतृत्व तक संगठन को धार देने आ रहे दीपक बैज
 पंचायत स्तर पर सीधा संवाद,कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और चुनावी मजबूती पर फोकस 
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 24 मार्च 2026,छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल के संकेतों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 25 मार्च को कोरबा दौरे पर रहेंगे। यह दौरा औपचारिकता से आगे बढ़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीतिक पहल माना जा रहा है।
           संगठन की नब्ज पर फोकस
 बैज सीधे बूथ और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कटघोरा विकासखंड के ग्राम जवाली में वे जमीनी हकीकत जानकर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
        जवाली में रणनीतिक मंथन
यहां आयोजित बैठक में बूथ-पंचायत कमेटियों के साथ संगठन विस्तार, स्थानीय मुद्दों को उठाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।
        केरा-झरिया में दूसरा चरण 
पाली विकासखंड के ग्राम केरा-झरिया में बैज कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनविश्वास मजबूत करने का संदेश देंगे।
         स्पष्ट राजनीतिक संकेत 
रायपुर वापसी के साथ दौरा समाप्त होगा, लेकिन इसका संदेश दूरगामी है - कांग्रेस अब ‘ग्राउंड कनेक्ट’ के जरिए चुनावी बढ़त की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
 कुल मिलाकर,कोरबा दौरा संगठन में नई ऊर्जा भरने और आगामी चुनावी समीकरणों की मजबूत नींव रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments