अतुल शराफ ‘बेस्ट विजनरी पर्सन अवॉर्ड’ से सम्मानित, चंद्रहास चंद्राकर के हाथों मिला सम्मान

अतुल शराफ ‘बेस्ट विजनरी पर्सन अवॉर्ड’ से सम्मानित, चंद्रहास चंद्राकर के हाथों मिला सम्मान 
 समृद्धि एग्रो डीलर मीट में भव्य आयोजन,विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति 
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा (सुघर गांव)। 24 मार्च 2026, समृद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा रायपुर स्थित शगुन फार्म्स में आयोजित एनुअल डीलर मीट एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डीलर्स,सहयोगियों और विशिष्ट अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
         नेतृत्व को मिला बड़ा सम्मान
 कार्यक्रम में समृद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रमुख अतुल शराफ को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए “बेस्ट विजनरी पर्सन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष आदरणीय  चंद्रहास चंद्राकर के हाथों प्रदान किया गया।
            किसानों से जुड़ा मजबूत नेतृत्व
अतुल शराफ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी,कोरबा दर्री मंडल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। किसानों के प्रति उनकी गहरी संवेदना,जमीनी पकड़ और हर किसान तक पहुंच बनाकर उन्हें उचित सलाह एवं मार्गदर्शन देने की कार्यशैली उन्हें एक प्रभावशाली और सक्रिय नेतृत्वकर्ता बनाती है।
        विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
 कार्यक्रम में आदरणीय श्रीमती वर्णिका शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही समृद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज के एमडी एवं डायरेक्टर रितेंद्र नायक कार्यक्रम में मौजूद रहे। वर्णिका शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर उनका जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
           सम्मान और उत्सव का संगम
कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ,सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियों ने आयोजन को आकर्षक बनाया। डीलर्स के साथ संवाद और सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह आयोजन नेतृत्व,सम्मान और संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ किसानों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Post a Comment

0 Comments