संभागीय ब्यूरो
सूरजपुर/कुदरगढ़ ( सुघर गांव )। जिले में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के आठवें दिन (महाअष्टमी) के शुभ अवसर पर हमर युवा कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद अनुरागी के नेतृत्व में युवा साथियों के एक दल ने सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बागेश्वरी कुदरगढ़ी माता के दर्शन किए।
मुख्य आकर्षण:-
आस्था की पदयात्रा: संघ के युवाओं ने ऊंचे पहाड़ों पर स्थित माता के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
समाज कल्याण का संकल्प :-
प्रदेश उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से समस्त रोहिदास समाज की उन्नति, सुख-शांति और स्मृति के लिए मां बागेश्वरी से मंगल कामना की। आपको बता दे,कि इस धार्मिक यात्रा के माध्यम से युवा कल्याण संघ ने समाज को एकता और सेवा का संदेश दिया। ज्ञात हो कि सूरजपुर जिले में स्थित कुदरगढ़ धाम 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो नवरात्रि के दौरान भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी के स्वरूप की पूजा की जाती है, जिसे मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला दिन माना जाता है। युवा कल्याण संघ के सदस्यों ने बताया कि माता के आशीर्वाद से वे समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे और युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करेंगे।
0 Comments