संतोषी पाटले बनीं जिला कांग्रेस ग्रामीण की जिला महामंत्री

संतोषी पाटले बनीं जिला कांग्रेस ग्रामीण की जिला महामंत्री
 कोरबी की पूर्व जनपद सदस्य को बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में बधाइयों का दौर 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 06 मार्च 2026, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी की पूर्व जनपद सदस्य एवं सभापति संतोषी पाटले को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बताया जाता है कि संतोषी पाटले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं और संगठन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। जनपद सदस्य और सभापति रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई कार्यों में भागीदारी निभाई है।
     नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार 
संतोषी पाटले ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
        संगठन को मजबूत करने का संकल्प
 उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
          क्षेत्र में खुशी का माहौल
जैसे ही यह खबर कोरबी और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची,कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments