अनुपस्थिति पर पद मुक्ति,जमीनी संघर्ष और सक्रिय कार्यशैली पर जोर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 26 फरवरी 2026,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) कोरबा (ग्रामीण) इकाई में अनुशासन को लेकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया गया है। जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने छात्र हितों से जुड़े 5–6 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को 20/02/25 के कार्यक्रम में गैरहाजिरी के आधार पर तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया। पूर्व सूचना के बावजूद कार्यक्रम में शामिल न होना संगठन की कार्यसंस्कृति के विरुद्ध माना गया। पदमुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष आशीष राठौर,जिला महासचिव विक्की राठौर व ज्योति साहू, जिला सचिव विक्रम तिवारी,राहुल यादव,रोहन राठौर,पुष्कर राठौर, पिकी पैकरा,ब्लॉक अध्यक्ष हरदीबाजार विकास अहीर तथा ब्लॉक अध्यक्ष दीपका रजीत राठिया शामिल हैं।
संगठन की दिशा और स्पष्ट संदेश
1. कार्य सर्वोपरी पद बाद में - संगठन ने स्पष्ट किया कि NSUI में पद केवल नाम या पहचान का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। जो कार्यकर्ता छात्र मुद्दों पर सक्रिय रहेगा, वही संगठन की मुख्यधारा में रहेगा।
2. जमीनी संघर्ष ही पहचान - NSUI की पहचान केवल बैठकों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर छात्रों के अधिकारों की लड़ाई से है। कॉलेज, गांव और ब्लॉक स्तर पर सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य माना गया है।
3. अनुशासन और जवाबदेही अनिवार्य - पूर्व सूचना के बावजूद अनुपस्थिति को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया। संगठन में जवाबदेही तय होगी और निष्क्रियता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
4. नए चेहरों को अवसर - जल्द ही नई नियुक्तियां कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। समर्पित, संघर्षशील और प्रतिबद्ध युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की तैयारी है। यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि NSUI में अब पहचान पद से नहीं, बल्कि कार्य, संघर्ष और प्रतिबद्धता से तय होगी।
0 Comments