युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने बैंक बढ़ाएं ऋण स्वीकृति की गति - कलेक्टर दुदावत

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने बैंक बढ़ाएं ऋण स्वीकृति की गति - कलेक्टर दुदावत
 शासन योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने बैंक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 08 फरवरी 2026,
जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की तिमाही बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैंकिंग संस्थाओं को शासन की योजनाओं के तहत अधिक से अधिक युवाओं को ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के आर्थिक विकास को गति देने,युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और वित्तीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई चर्चा के प्रमुख बिंदु –
  युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
कलेक्टर ने बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से परीक्षण कर अधिक से अधिक स्वीकृति देने के निर्देश दिए, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।
    पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने निर्देश
हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुत ऋण प्रकरणों की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने कहा गया, ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली खर्च में कमी लाई जा सके।
 सरकारी योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य समय पर पूर्ण करने पर बल 
कलेक्टर ने शासन प्रायोजित योजनाओं के तहत निर्धारित ऋण लक्ष्य फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने निर्देश दिए, जिससे किसानों,युवाओं और सूक्ष्म उद्यमियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
 बीमा योजनाओं के लंबित दावों का त्वरित निराकरण 
पीएमएसबीवाई एवं पीएमजेजेबीवाई योजनाओं के लंबित प्रकरणों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निपटाने निर्देश दिए गए,जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।
 वित्तीय साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
 आरबीआई एलडीओ अविनाश टोप्पो ने फाइनेंशियल लिटरेसी वीक के प्रभावी आयोजन पर जोर देते हुए बैंकों को नागरिकों को वित्तीय जानकारी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने प्रेरित किया।
  कृषि एवं प्राथमिकता क्षेत्र ऋण विस्तार पर जोर
नाबार्ड प्रतिनिधि ने कृषि निवेश बढ़ाने, किसान उत्पादक संगठन (FPO) को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय वृद्धि के लिए बैंकों को सक्रिय सहयोग देने कहा।
    केसीसी ऋण वितरण बढ़ाने का आग्रह
 मत्स्य पालन, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभागों ने अपने क्षेत्रों में किसानों को अधिक से अधिक केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
  जिले के विकास में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका अहम 
कलेक्टर दुदावत ने कोरबा को आकांक्षी जिला बताते हुए कहा कि बैंकिंग संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता से ही जिले का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी बैंकों से शासन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments