पीतनी नदी पर पुल निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, विकास की नई राह पर उतरदा–रामपुर

पीतनी नदी पर पुल निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, विकास की नई राह पर उतरदा–रामपुर
 हेतराम नेटी और प्रतिनिधि सुंदर सिंह मरावी ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 08 फरवरी 2026, जिले के पाली विकासखंड के अंतर्गत उतरदा और रामपुर ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली पीतनी नदी पर निर्माणाधीन पुल कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बरसात के मौसम में वर्षों से ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा साबित हो रही नदी पर बन रहा यह पुल क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। और जिससे अब ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित आवागमन का भरोसा 24 दिसंबर 2025 को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में विधिवत भूमिपूजन के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है, जिसकी गुणवत्ता और समय सीमा सुनिश्चित करने जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।        
              जनप्रतिनिधियों के स्पष्ट निर्देश
 हेतराम सिंह (सरपंच रामपुर) ने कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने और निर्माण गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी (सरपंच प्रतिनिधि उतरदा) ने मजबूत नींव, नियमित मॉनिटरिंग और श्रमिक सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। गोरेलाल साहू (पेटी ठेकेदार) ने तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय पर कार्य पूर्ण करने का भरोसा जताया। शांतिलाल राठौर (वरिष्ठ नागरिक) ने टिकाऊ और पारदर्शी निर्माण कार्य की आवश्यकता पर बल दिया।
  निर्माण का अहम चरण – मजबूत फाउंडेशन 
वर्तमान में पुल की नींव तैयार की जा रही है, जिसे निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य की विशेष निगरानी कर मजबूती सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
         ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
 पुल बनने से बरसात में आवागमन की समस्या दूर होगी,स्कूली बच्चों को सुरक्षित मार्ग मिलेगा,स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। पुल निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और इसे क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास का मजबूत आधार माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments