स्मृति चिन्ह व गमछा देकर जताया आभार, सरपंच की कार्यशैली की सराहना
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 10 फरवरी 2026, जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बतारी में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह, खेल भावना और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने वाले दानदाताओं एवं सहयोगियों का पंचायत द्वारा स्मृति चिन्ह, गमछा एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
पंचायत वासियों ने सरपंच राजू लाल श्रोते की कार्यशैली की जमकर सराहना
ग्रामीणों ने कहा कि उनके नेतृत्व में पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल एवं सामाजिक आयोजन सम्पन्न हुआ,जिससे गांव की पहचान नई ऊंचाइयों तक पहुंची।
पहली बार बतारी में 02 कैबिनेट मंत्रियों का ऐतिहासिक आगमन
ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच के प्रयासों से गांव में पहली बार दो कैबिनेट मंत्रियों का आगमन हुआ,जिससे क्षेत्र का गौरव बढ़ा।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्थिति
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सहभागिता
स्वास्थ्य मंत्रीश्याम बिहारी जायसवाल ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की विशेष मौजूदगी
विधायक प्रेमचंद पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने की सराहना की।
भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में राजनीतिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम में अपने व्यक्तित्व जन भावनाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए आम जनताओं के बीच अपनी जिम्मेदारी जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए मानवता वाद सामाजिकता एकजुटता बनाए रख मिशाल कायम किया।
दानदाताओं और सहयोगियों का किया गया भव्य सम्मान
ग्राम पंचायत ने सभी सहयोगियों का सम्मान कर भविष्य में सहयोग बनाए रखने की अपील की।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
पंचायत सचिव शिव जनार्दन,रोजगार सहायक देव कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने दिल खोलकर दिया सहयोग खेल आयोजन से भाईचारे का संदेश
भोजन,टेंट,लाइट व पुरस्कार व्यवस्था में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा और प्रतियोगिता ने गांव में उत्साह व सामाजिक समरसता को मजबूती दी।
0 Comments