सत्यनारायण पैकरा के निर्देश में राजहरिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

सत्यनारायण पैकरा के निर्देश में राजहरिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
 संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन, नेताओं के संबोधन से कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश
   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 फरवरी 2026, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत राजहरिया में सत्यनारायण पैकरा के निर्देश में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पाली के नेतृत्व में आयोजित भव्य कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,छत्तीसगढ़ महतारी एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात सम्मेलन की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ हुई। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशांत मिश्रा एवं नवीन सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नींव उसका समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य है। प्रदेश सचिव नवीन सिंह ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं विधायक प्रत्याशी दिलेश्वरी सिदार,पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों,मजदूरों और आदिवासियों की सच्ची प्रतिनिधि है। विधायक प्रत्याशी दिलेश्वरी सिदार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित की लड़ाई तेज करने की अपील की। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं, युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
      सत्यनारायण पैकरा का मार्गदर्शन
 सत्यनारायण पैकरा ने संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और जनसेवा को कांग्रेस की असली पहचान बताया।
सरपंच श्रीमती गिरिजा पैकरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांव, गरीब और समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ी रही है। सम्मेलन में सावित्री श्रीवास, चंद्र किरण जयसवाल, अनिल गुप्ता, बृजपाल सिंह, श्रवण दास, राय सिंह, माखनलाल डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और जनहित में संघर्ष को तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments