विकसित भारत की दिशा में जन उपयोगी आम बजट चूलेश्वर राठौर

विकसित भारत की दिशा में जन उपयोगी आम बजट चूलेश्वर राठौर
 मोदी सरकार का 2026 - 27 का बजट आत्मनिर्भरता, किसान,महिला और युवाओं को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 फरवरी 2026, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया गया,जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में रखा। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी दीपिका मंडल द्वारा बजट सत्र का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
         चूलेश्वर राठौर का संबोधन
मंडल प्रभारी एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चूलेश्वर राठौर ने बजट को जनहितैषी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट किसान,मध्यम वर्ग,महिला,युवा और गरीब वर्ग को केंद्र में रखकर बनाया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की 03 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
   विशेष अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
 कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों में द्वारका शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, दीपका राजू प्रजापति, धरम तिवारी, गुलशन ध्रुव, मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, गोयल कंवर, अरुणेश तिवारी, दीपक जायसवाल, ज्योति तिवारी, सुजीत, सविता कंवर, सुखसागर, संतोष निराला, के. के. सिंह, राजेंद्र साहू, कुसुमलता केवट, सुभद्रा यादव, गजेंद्र सिंह राजपूत, रन साय चौहान, अनीता पटेल, मधु राठौर, गौकर्ण कंवर सहित अधिक संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का उद्देश्य 
लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रमुख घोषणाओं को सुना और इसे विकसित भारत की मजबूत नींव बताया। सभी ने एकमत से बजट का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments