मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में कोरबा में होगा “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में कोरबा में होगा “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन
 भाजपा जिला कार्यालय शिलान्यास से संगठन को मिलेगा नया वैचारिक और संरचनात्मक आधार 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 फरवरी 2026, भाजपा जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरित होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
        प्रदेश नेतृत्व की गरिमामयी सहभागिता
 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा,क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, उद्योग,वाणिज्य,श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
   अटल विचारों को समर्पित संगठनात्मक भवन 
“अटल स्मृति भवन” भाजपा की वैचारिक विरासत, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का स्थायी केंद्र बनेगा। यह भवन आने वाले समय में संगठनात्मक बैठकों,कार्यकर्ता प्रशिक्षण और जन संवाद का प्रमुख मंच होगा।
      जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का वक्तव्य 
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि अटल स्मृति भवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
               कार्यक्रम विवरण
दिनांक 02 फरवरी 2026 (सोमवार),समय प्रात 10:00 बजे, स्थान पुलिस लाइन के सामने,रिसदी रोड कोरबा
          जिला महामंत्रियों का आह्वान 
जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन भाजपा संगठन की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक है तथा जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता की उपस्थिति इसे ऐतिहासिक बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments