यादव समाज की एकता को नई दिशा, संगठन विस्तार पर बनी ठोस रणनीति,नेवसा हरदी बाजार बैठक में नशा मुक्ति,शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष जोर

यादव समाज की एकता को नई दिशा, संगठन विस्तार पर बनी ठोस रणनीति,नेवसा हरदी बाजार बैठक में नशा मुक्ति,शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष जोर 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 12 फरवरी 2026,जिले के ग्राम नेवसा हरदी बाजार में शिवलाल यादव के निवास पर सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता,संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और समाजजनों ने वर्गीय भेदभाव समाप्त कर यादव समाज को एक मजबूत मंच पर लाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक मजबूती के साथ-साथ शिक्षा, नशा मुक्ति और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने युवाओं को नेतृत्व में आगे आने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।
       बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
 यादव समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव में बैठक और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। समाज में नशा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान को तेज किया जाएगा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आर्थिक सशक्तिकरण हेतु स्वरोजगार और व्यवसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया जाएगा। राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई। युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता यादव,उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,महामंत्री विनोद यादव,सचिव कमल नारायण यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी प्रेस को मोहन यादव ने दी।

Post a Comment

0 Comments