विधायक प्रेमचंद पटेल बने नाना, जनप्रतिनिधियों का उमड़ा स्नेह,जनप्रतिनिधियों ने श्रीफल भेंट कर दी बधाई,क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई अहम चर्चा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 12 फरवरी 2026, क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल के भतीजे सिद्धार्थ पटेल की पत्नी ने कल PHC सेंटर उतरदा में एक पुत्री को जन्म दिया और विधायक प्रेमचंद पटेल के दादा बनने की सुखद खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर रामपुर एवं उतरदा पंचायत के जनप्रतिनिधि विधायक निवास पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए परिवार की खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
जन सेवा के प्रति विधायक का संकल्प
विधायक प्रेमचंद पटेल ने जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
हेतराम नेटी ने रखी विकास की मांग
रामपुर सरपंच हेतराम नेटी ने विधायक को श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं और पंचायत क्षेत्र में दो सीसी सड़क तथा एक भवन निर्माण की मांग रखी। उन्होंने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी
उतरदा सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी ने श्रीफल भेंट किया और जताया आभार विधायक प्रेमचंद पटेल को बधाई देते हुए पंचायत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।
पंच परमेश्वर पटेल ने की सराहना
रामपुर के आश्रित ग्राम के पंच परमेश्वर पटेल ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में चल रहे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा की और विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने की उम्मीद जताई। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास,जन सुविधाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई, जिससे ग्रामीणों में नई उम्मीद जागी।
0 Comments