मुख्य अतिथि दुर्गेश कश्यप, युवा नेता ज्ञानेंद्र कौशिक, विशेष वक्ता अमरनाथ कौशिक
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 20 फरवरी 2026, जिले के वि.खं.पाली के ग्राम धतुरा में हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ।
दुर्गेश कश्यप का उद्बोधन
वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश कश्यप ने शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में माता जीजाबाई के आशीर्वाद से हुआ। उन्होंने स्वराज्य की स्थापना कर सुशासन और जनकल्याण की मिसाल प्रस्तुत की।
ज्ञानेंद्र कौशिक का संदेश
ज्ञानेंद्र कौशिक ने कहा कि शिवाजी महाराज ने साहस, संगठन और आत्मसम्मान का जो संदेश दिया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
अमरनाथ कौशिक का प्रेरक वक्तव्य
भाजपा मंडल हरदी बाजार के महामंत्री अमरनाथ कौशिक ने कहा कि शिवाजी महाराज दूरदर्शी शासक थे। उनकी कूटनीति, प्रशासनिक व्यवस्था और सैन्य संगठन आज भी अनुकरणीय है।
विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर उपस्थित रहे विष्णु कुमार यादव,अरविंद कौशिक,ईवन लाल,अमृत लाल, गंगाराम,संतोष कौशिक,वागेश्वर कौशिक,ग्रंथ दास,विजय कुमार, रामधन,दुर्गेश कुमार,गजेंद्र पाल एवं धनेश्वर प्रसाद। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0 Comments