पाली महोत्सव में दमखम दिखाकर पांचवां स्थान जिले का नाम किया रोशन
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 20 फरवरी 2026, पाली महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित पाली महोत्सव इस वर्ष भी उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वैभव से सराबोर रहा। इसी क्रम में आयोजित “पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड” सायकल रेस में कोरबा जिले की बेटी श्रीमती सीता साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। देशभर से आए लगभग 50 से अधिक सायकल राइडरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद सीता साहू ने अपने साहस और आत्मविश्वास से सबका ध्यान आकर्षित किया।
प्रमुख बिंदु
महाशिवरात्रि पर पाली महोत्सव के तहत थंडर राइड सायकल रेस का आयोजन। देश के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा। महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार की व्यवस्था। कोरबा की श्रीमती सीता साहू ने पांचवां स्थान प्राप्त कर किया गौरवान्वित। जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्तिपत्र व नगद राशि देकर सम्मानित। सीता साहू की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि कोरबा की धरती प्रतिभाओं से परिपूर्ण है। उनके पति श्री पुरंजन साहू पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे यह सफलता पूरे परिवार और जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण को भी नई पहचान देता है।
0 Comments