हरदीबाजार में आध्यात्मिक महाकुंभ पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी सहभागिता

हरदीबाजार में आध्यात्मिक महाकुंभ पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी सहभागिता
 प्रभा सिंह तंवर ने कहा “राम कथा समाज में नैतिक शक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संचार करती है”
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2026, जिले के हरदीबाजार स्थित रेंकी चौक मेला स्थल में आयोजित पंच कुण्डीय मानस यज्ञ एवं श्रीराम कथा इन दिनों आस्था और सामाजिक एकता का केंद्र बनी हुई है। 19 से 28 फरवरी 2026 तक चल रहे इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
           जनप्रतिनिधियों के संदेश
 पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि - रामराज्य की परिकल्पना आज भी सुशासन और लोक कल्याण की प्रेरणा देती है,ऐसे आयोजन समाज को दिशा देते हैं। रमेश अहीर ने कहा - धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। मदन राठौर ने कहा - पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष युवाओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रभा सिंह तंवर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने कहा - राम कथा परिवार,संस्कार और समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक धरोहर है। चंद्रहास राठौर ने कहा - ग्राम वासियों की एकजुटता इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। रामशरण कंवर मंडल अध्यक्ष ने कहा - क्षेत्र में धार्मिक चेतना के साथ सामाजिक जागरूकता भी बढ़ रही है, यह सकारात्मक संकेत है। दिनेश जयसवाल ने कहा - ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और पारस्परिक सहयोग की भावना बढ़ती है। प्रतिदिन प्रात 7 से 12 बजे तक यज्ञ और दोपहर 2 से 6 बजे तक रामकथा का आयोजन हो रहा है। 28 फरवरी को पूर्णाहुति और विशाल प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments