प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
सीपत ( सुघर गांव )। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत सीपत स्थित शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जहाँ
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित सुमधुर गीतों और लोक नृत्यों की ऐसी शानदार प्रस्तुतियां दीं कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश
स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ. राजीव शंकर खेर ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। डॉ. खेर ने छात्र-छात्राओं के खेलकूद में जिला और राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए गए गौरवशाली स्थान और नियमित कैरियर काउंसिलिंग कार्यशालाओं की जानकारी साझा की।
विधायक ने दिया सफलता का मंत्र।
मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, "छात्र जीवन अनमोल है, यह दोबारा नहीं मिलता। अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें।" उन्होंने छात्रों को अनुशासन और बेहतर योजना के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। वहीं, विशिष्ट अतिथि मनोज खरे (सभापति, जनपद पंचायत मस्तूरी) ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। GMLS Sipat के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य 'पंथ ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त देशभक्ति गीतों, एकल गायन और प्रहसन (नाटक) के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक संदेश भी दिए।
वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सप्ताह भर से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। इसमें मुख्य रूप से सांस्कृतिक स्पर्धा: लोक नृत्य, समूह गायन किया गया।
प्राचार्य का संबोधन
प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापकों ने आभार प्रदर्शन किया। इस गरिमामय अवसर पर, जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या,आशुतोष गुप्ता पत्रकार,प्रमोद बंजारे (पत्रकार) हिमांशु गुप्ता हरीश गुप्ता, वीरेंद्र सूर्या,डॉ रघुनंदन पटेल डॉ. के. वेणु.आचारी डॉ. रामप्रसाद चंद्रा श्रीमती श्वेता पांड्या, डॉ. शुभ्रा मिश्रा,जीवन प्रभाकर गोरे, भूपेंद्र देवांगन,कमलेश सिंह, किशोर यादव, सतीश राय, विनय साहू, उमेश पटेल नीलू खरे, मिथलेश श्रीवास,, वंदना श्रीवास्तव,डॉ. हेमपुष्पा नायक,दिपेश जोशी, विमल तिवारी, प्रशांत यादव देवेंद्र खरे, गौतम खरे, विकास पटेल, सहित महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं, अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रभारी शत्रुघन घृतलहरे एवं छात्रा रश्मि ठाकुर उपस्थित रहे।
0 Comments