मुंगेली/ छत्तीसगढ़ - यूजीसी (UGC) कानून के पुरजोर समर्थन में आज ST, SC और OBC वर्ग के युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की। ST, SC OBC एकता महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया और माननीय राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
5 किलोमीटर की पदयात्रा और भारी संघर्ष :-
इस समर्थन प्रदर्शन की खास बात यह रही कि भीम रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समाज के साथियों ने लगभग 5 किलोमीटर की पैदल दूरी तय की। भारी मशक्कत और पुलिस प्रशासन के बीच से गुजरते हुए युवाओं का जत्था कलेक्ट्रेट पहुँचा। इस दौरान "यूथ आवाज बुलंद रहे" और यूजीसी बिल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई
ज्ञापन सौंपने के दौरान भीम रेजीमेंट के मुख्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:-
कुलदीप जांगड़े (जिला अध्यक्ष, भीम रेजीमेंट छ.ग.)
सूरज डिसूजा (उपाध्यक्ष)
राजा घृतलहरे (कार्यकारी जिला अध्यक्ष)
दीपचंद गेंदले (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष)
"संघर्ष अभी जारी रहेगा"
जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह कानून समाज के पिछड़े और शोषित वर्गों के शैक्षिक उत्थान के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज का यह ज्ञापन सिर्फ एक शुरुआत है। यदि भविष्य में भी इस कानून के क्रियान्वयन में कोई बाधा आती है या अधिकारों की बात आती है, तो भीम रेजीमेंट और सर्व समाज के साथी सड़कों पर उतरकर संघर्ष जारी रखेंगे। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुटता दिखाते हुए बिल का स्वागत किया।

0 Comments