बतारी–दीपका ओपन चैलेंज कबड्डी 2026 का भव्य समापन, करपिहा (कोटा) बनी विजेता

बतारी–दीपका ओपन चैलेंज कबड्डी 2026 का भव्य समापन, करपिहा (कोटा) बनी विजेता 
 मंत्रियों, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ खेल महोत्सव
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 08 फरवरी 2026, जिले के बतारी– दीपका में आयोजित ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच राजूलाल श्रोते के कुशल नेतृत्व में आयोजित 03 दिवसीय प्रतियोगिता ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। समापन समारोह में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विधायक प्रेमचंद पटेल की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
        प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धियां
  प्रथम स्थान – करपिहा (कोटा), द्वितीय स्थान – दिल्ली टीम, तृतीय स्थान – पाली ब्लॉक टीम, चतुर्थ स्थान – चिंगराजपारा बिलासपुर, ब्लॉक कबड्डी संघ पाली के अध्यक्ष राजकुमार राज एवं पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।                 जनप्रतिनिधियों ने दिए प्रेरणादायक संदेश
 लखन लाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री) खेल युवाओं को अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।नश्याम बिहारी जायसवाल* (स्वास्थ्य मंत्री) स्वस्थ जीवन और मजबूत समाज के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। प्रेमचंद पटेल (विधायक)
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की आवश्यकता हैं। राजूलाल श्रोते (सरपंच, ग्राम पंचायत बतारी) गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना पंचायत की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
    जिला एवं संगठन पदाधिकारियों का संदेश
ज्योतिनंद दुबे (पूर्व अध्यक्ष, खाद्य आयोग) खेल आयोजन सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण को मजबूती देते हैं। मनोज शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष) खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित करती हैं। अजय विश्वकर्मा (जिला महामंत्री,भाजपा) ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने से नई प्रतिभाएं सामने आती हैं।
 कार्यक्रम में इन गणमान्य नागरिक गणों की गरिमामय उपस्थिति
 राजेंद्र राजपूत – अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद दीपका, रघुराज सिंह उईके – पूर्व सदस्य, युवा आयोग, राम प्रसाद कोराम – वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,विजय राठौर – जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राजू प्रजापति – मंडल अध्यक्ष, मन्नू राठौर – जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि गण, खेल प्रेमी नागरिक एवं अधिक संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
     आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू 
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने भाग लेकर खेल का स्तर ऊंचा किया। खिलाड़ियों में खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों दर्शकों की उपस्थिति से आयोजन ऐतिहासिक बन गया। ग्रामीण युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
ऐसे आयोजन खेलों के माध्यम से मजबूत और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जय खेल – जय युवा।

Post a Comment

0 Comments