विश्वास के 365 दिन सभापति कमलेश कुर्रे के कार्यकाल का एक साल पूरा,क्षेत्रवासियों का जताया आभार,दिया जीत का श्रेय।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव )। जनपद पंचायत पाली के क्षेत्र क्रमांक 06 के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सभापति कमलेश कुर्रे के निर्वाचन को आज एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र की 'देवतुल्य' जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। आज से ठीक एक वर्ष पूर्व, 23 फरवरी 2025 को क्षेत्र की जनता ने भारी संख्या में मतदान कर कमलेश कुर्रे पर अपना अटूट विश्वास जताया था। उनके पक्ष में हुए 'झाराझार' मतदान ने उन्हें न केवल जीत दिलाई, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा की एक नई जिम्मेदारी भी सौंपी।

जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली शक्ति

अपनी प्रथम वर्षगांठ पर आभार व्यक्त करते हुए कमलेश कुर्रे ने कहा, "आज ही के दिन आप सभी के स्नेह और विश्वास से मुझे जनपद पंचायत सदस्य के रूप में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह एक वर्ष आपके अधिकारों की लड़ाई और क्षेत्र के विकास को समर्पित रहा। मैं अपने सभी सम्मानित मतदाताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व को हृदय से प्रणाम करता हूँ।" विकास की नई इबारत बतौर जनपद सदस्य एवं सभापति, कमलेश कुर्रे पिछले एक साल से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे आने वाले समय में भी इसी ऊर्जा के साथ क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बने रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments