रायपुर (सुघर गांव)। 27 जनवरी 2026,
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने नवनिर्मित संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हुए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। संविधान देश के नागरिकों को शैक्षिक, आर्थिक,सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर भी जोर दिया। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,अमर शाहिद,वीर जवानों की योगदान को याद कर उन्हें सादर नमन किया गया। कार्यालय के अधिकारियों ने सभा हाल में देश भक्ति गीत और गणतंत्र दिवस पर जन संदेश को सबके सामने रख गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर लेखा अधिकारी पूजा सोरी,बी.आर.जोशी सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी- कर्मचारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments