ग्राम मुड़ापार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस, सरपंच सिल्की कुंवर सिंह राज ने किया ध्वजारोहण।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ

कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के ब्लॉक पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ापार में आज 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस गरिमामय अवसर पर ग्राम पंचायत भवन, शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय माध्यमिक शाला मुड़ापार में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य समारोह में ग्राम पंचायत मुड़ापार की सरपंच श्रीमती सिल्की कुंवर सिंह राज द्वारा तिरंगा फहराया गया। और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान सरपंच ने उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उप सरपंच,पंचगण,शिक्षक,शिक्षिका,जनप्रतिनिधि,प्रमोद कुमार बंजारे प्रदेशाध्यक्ष ( सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़) भारी संख्या में पालकगण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस आयोजन ने पूरे गांव में एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश प्रसारित किया।

Post a Comment

0 Comments