विकसित भारत जी राम जी योजना पर जनप्रतिनिधियों को जानकारी,पोस्टर वितरण कर ग्रामीण जागरूकता पर दिया गया जोर

विकसित भारत जी राम जी योजना पर जनप्रतिनिधियों को जानकारी
 पोस्टर वितरण कर ग्रामीण जागरूकता पर दिया गया जोर
  विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 28 जनवरी 2026, जिले में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार और योजना की सही जानकारी देने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय कोरबा में जनप्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योजना से संबंधित सूचना पोस्टरों का वितरण किया गया।
          कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु 
 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण परिवारों को रोजगार की वैधानिक सुरक्षा देती है और पंचायतों की जिम्मेदारी है कि इसका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
 सभापति विनोद कुमार यादव ने योजना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर देते हुए कहा कि सही जानकारी से ही ग्रामीण अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत ने बताया कि डीबीटी प्रणाली से भुगतान पारदर्शी हुआ है,जिससे मजदूरों को समय पर लाभ मिल रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे ग्राम स्तर पर पोस्टर लगाकर योजना की जानकारी गांव - गांव तक पहुंचाएं। जिला पंचायत सदस्यों ने 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी, विलंबित भुगतान पर क्षतिपूर्ति और बेरोजगारी भत्ते की जानकारी साझा की। सभी सरपंचों को अपने - अपने ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को पंजीयन कराने, रोजगार मांगने और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
             कार्यक्रम समापन में 
जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे पंचायत स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाकर योजना को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सभापति, जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सरपंच उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments